July 26, 2026

IRCTC की वेबसाइट में समस्या,टिकट बुकिंग के लिए यात्री परेशान

IMG_20230725_122051_copy_690x360.jpg

एजेंसी: ट्रेनों में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा करने के लिए आरक्षण कराने के लिए यात्रियों को रेलवे के द्वारा आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप की सुविधा प्राप्त है लेकिन खबर आ रही है कि मंगलवार को सिस्टम में खराबी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की शिकायत है कि पैसा कट जाने के बाद भी टिकट बुक नहीं हो रहा है।

दूसरी ओर आईआरसीटीसी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसकी वजह से ये समस्या आ रही है। समस्या का समाधान होते ही हम इसकी जानकारी देंगे।

बहरहाल आरक्षण कराने की इच्छुक यात्री अमेजॉन और मेकमायट्रिप के माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed