

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव की सुसाइड की खबर है। अभी हाल ही में रोहन श्रीवास्तव की शादी हुई थी। इस खबर से परिवार सदमे में आ गया। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिवार के लोग कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम रोहन श्रीवास्तव ने सुसाइड की है। पत्नी को चाय बना कर लाने के लिए कहा उसके बाद कमरे में गये। उसके बाद खबर आ रही है कि उसने सुसाइड कर ली है।
कमरे में लगे आईने पर उसने अपनी पत्नी के नाम से जुड़ा संदेश “सॉरी मोटो” लिखा था। इसके अलावा, उसके पैर के तलवे पर “मनी” शब्द लिखा हुआ मिला।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 23, 2026



