राष्ट्रिय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव ऐप के प्रमोटर्स ने 508 करोड़ रुपए दिए – प्रवर्तन निदेशालय

झारखंड वार्ता

छत्तीसगढ़:- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव सट्टेबाजी ऐप के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कनेक्शन का दावा किया है। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि महादेव ऐप के प्रमोटर्स ने भूपेश बघेल को 508 करोड रुपए दिए। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने 5 करोड रुपए के साथ एक कूरियर को पकड़ा है। कूरियर ने पूछताछ में कई राज उगले हैं।

5 करोड़ के साथ पकड़ा गया कूरियर

प्रवर्तन निदेशालय ने एक कूरियर को 5 करोड रुपए के साथ पकड़ा है। इस कूरियर ने बताया कि महादेव ऐप के प्रमोटर्स ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए दिए हैं। पकड़े गए 5 करोड रुपए छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में खर्च करने के लिए था। कूरियर ने बताया कि 5 करोड रुपए एक राजनेता को देना था। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि एक खुफिया इनपुट मिला था कि राज्य में चुनाव से पहले महादेव ऐप को प्रोमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में कैश ले जाया जा रहा था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!