जन की बातजमशेदपुरझारखंड

भावी प्रत्याशी सौरभ विष्णु का विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान, लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगाई

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: भावी निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने कहा नौकरी बस ठेकेदारी हो गई है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं की झड़ी लगाई। इस मौके पर सौरभ विष्णु ने जीतने पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।


यह जनसंपर्क अभियान पोटका, टेल्को न्यू मार्केट में चला

इसके अलावा दक्षिणी सुसनीगड़िया पंचायत अन्तर्गत लोको कॉलोनी स्थित पहाड़ी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय माँ पहाड़ी पूजा में साथ शामिल हुए और पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।

इस दौरान बस्ती वासियों ने समस्याओं की झड़ी लगाई शिक्षा का भी प्रबंध बहुत बुरा बताया स्वास्थ्य व्यवस्था का अभाव बताया र कहा नौकरी बस ठेकेदारी की हो गई है।


इस मौके पर जनता की समस्याएं सुनने के बाद सौरभ विष्णु ने वादा किया कि अगर वे जीते तो स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था में जोर देंगे।

टाटा ने विदेशी स्कूलों को 10000 करोड़ दान दिया: सौरभ विष्णु

विष्णु ने बताया कि टाटा कंपनी ने 10000 करोड़ विदेशी स्कूलों को दान कर दिया है और जमशेदपुर में अपनी सारी स्कूलों को बंद कर दी है। वे टाटा पर दबाव बनायेंगे कि स्कूल खोले जायें।

जमशेदपुर में टाटा की सरकार

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में टाटा की सरकार है। झारखंड राज्य सरकार को टाटा से कोई काम के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। इसीलिए टाटा पर दबाव बनाना ज़रूरी है।

इस मौके पर सौरभ विष्णु के साथ मुख्य रूप से भूषण शर्मा दीपक कुमार बीरबल शर्मा दिलीप कुमार,प्रदीप शाह,मनोज सिंह,शैलेंद्र भगत,गुरुचरण सरदार,रंजीत सरदार,गोविंद प्रसाद महतो,मनोज कुमार महतो,मनोज दास,वीरेन महतो आदि मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।