---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान बोली,’राजनीति नहीं,सेवा ही मेरा संकल्प’

On: February 9, 2026 9:34 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता के साथ सीधा भावनात्मक संवाद किया।

विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों के दौरे पर निकलीं रिंकू सिंह को हर आयु वर्ग के लोगों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला।

दौरे के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं यहां राजनीति की रोटियां सेंकने के लिए चुनावी मैदान में नहीं हूं।

बचपन से ही मेरे मन में समाज और जनता की सेवा का अटूट भाव रहा है। मेरा एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतकर जनसेवा को एक नई ऊँचाई पर ले जाना है।

” उन्होंने जोर देकर कहा कि जुगसलाई उनके लिए केवल एक भौगोलिक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर है और यहाँ का हर निवासी उनके परिवार का हिस्सा है।

रिंकू सिंह ने सघन जनसंपर्क के तहत जुगसलाई के गुरुद्वारा, वीर कुंवर सिंह चौक (घोड़ा चौक), स्टेशन रोड, दुबे मोहल्ला, कुमार चौक, जुगसलाई दुर्गा बाड़ी (डाक बंगला), नया बाजार और फिरंगी चौक व आसपास के इलाकों का दौरा किया। इन इलाकों में उनके पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने ‘जनप्रिय प्रत्याशी’ का भव्य स्वागत किया और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

“ईंटें” चुनाव चिह्न और मजबूत इरादे

रिंकू सिंह ने अपने चुनाव चिह्न ‘ईंट’ को अपने भविष्य के कार्यों से जोड़ते हुए एक प्रभावशाली बात कही।

उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट को जोड़कर एक अटूट और मजबूत इमारत खड़ी की जाती है, ठीक उसी तरह जुगसलाई के विकास के लिए मेरे वादे और इरादे भी ठोस और मजबूत हैं।

मैं यहाँ खोखले चुनावी वादे करने नहीं, बल्कि अपने परिजनों के विकास के लिए एक ‘वचन और दृढ़ संकल्प’ लेकर आई हूं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now