---Advertisement---

केवल सोशल मीडिया और अखबार में पानी की समस्या से निजात दिलवाते हैं जनप्रतिनिधि : विकास सिंह

On: May 6, 2025 2:40 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो शंकोसाई लक्ष्मीनगर में विगत एक महीने से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। प्रतिदिन अखबार और सोशल मीडिया में जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए बयान से लोगों को बहुत उम्मीद बनी थी। लेकिन पूरा एक महीना बीत जाने के बाद भी पानी सप्लाई में कोई सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने मौके में पूर्व भाजपा नेता विकास को बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विगत एक महीने से मोहल्ले में एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने पेयजल स्वास्थ्य विभाग में संपर्क किया तो वे लोग मानगो नगर निगम में जाकर शिकायत करने की बात कहते हैं और मानगो नगर निगम जाने पर पेयजल स्वच्छता विभाग जाने की बात कहते हैं दोनों कार्यालय का चक्कर काटते काटते लोग थक गए।

लोगों ने कहा कि जो पैसे वाले लोग हैं वह टेंपो से पानी खरीद लेते हैं गली सकरा रहने के कारण नगर निगम का टैंकर भी नहीं आ पाता है स्थानीय लोगों ने बताया थक हार कर लोग भगवान के शरण में चले गए और बेमौसम बरसात करने के लिए पूजा अर्चना आरंभ कर दिया। स्थानीय लोगों कहना है की जो बे मौसम बरसात हो रहा है वह बरसात उनकी ही पूजा अर्चना के कारण हो रहा है। लोगों को बरसात का पानी जीवन रक्षक की तरह काम कर रहा है जब पानी बरसता है तो लोग अपने घर में रखे हुए सभी पात्र को भर लेते हैं जिससे आसानी से दो से से चार दिन तक घरेलू कामकाज लोगों का चलता है। मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्मी नगर में हो रहे जल समस्या से कराकर समाधान करने की बात कही।

मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, दुर्गा दत्ता,बीरेंद्र कुमार, रामवृक्ष प्रसाद, महावीर साहू ,गणेश साव, सुरेश साव, राजू देवी, वेला गोराई, पूजा गोराई, योगेंद्र ठाकुर, काजल सेन , आरती वर्मा, सोनी देवी ,पुतुल गोराई, परितोष दत्ता, नवीन प्रधान, रामपाल शर्मा, सुशांतो दास, सरस्वती लामा, सरोजिनी गोप, ज्योति देवी, राज शर्मा,रुपलाल शर्मा ,राजकुमार गोरी ,कार्तिक गोरी,फुलमनी गोप,मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के धन लक्ष्मी रूप देखने व आशीर्वाद के लिए पहुंचे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हरदीप सिंह सैनी

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति