July 26, 2026

गढ़वा: घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

image_editor_output_image964339627-1746542688904.jpg

गढ़वा: जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के कौवाखोह गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पप्पू रजवार की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से में आकर सरिता देवी ने गेहूं में रखा हुआ सल्फास खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ख़बर को शेयर करें।