---Advertisement---

गंजेड़ी हैं नीतीश, सदन में गांजा पीकर आते हैं : राबड़ी देवी

On: March 12, 2025 11:48 AM
---Advertisement---

पटना: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश सदन में गांजा पीकर आते हैं, वह गंजेडी हैं। रोज महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राबड़ी देवी को निशाना बनाते हुए कहा कि उनके शासन में कोई काम नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, “हमारे आने के बाद एक-एक काम हुए हैं। हमने हिंदू-मुसलमान के झगड़े को खत्म किया, महिलाओं के लिए आरक्षण दिया और कई योजनाओं की शुरुआत की।” इसके बाद नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच बहस हो गई। सभापति को उन्हें बैठने के लिए कहना पड़ा। इसके बाद राबड़ी देवी के साथ विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया। राबड़ी देवी ने कहा, ‘नीतीश कुमार भांग पीकर सदन में आते हैं। वह महिलाओं का अपमान करते हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं। उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया था। उनके आस-पास के लोग जो कहते हैं, वह वही बोलते हैं। उनकी अपनी पार्टी के सदस्य और कुछ बीजेपी नेता उनसे ऐसी बातें कहने के लिए कह रहे हैं।’ राबड़ी ही नहीं, उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी नीतीश पर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now