---Advertisement---

रांची उपायुक्त के स्कूल बंद करने के आदेश के बावजूद उर्सुलाईन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय खुला रहा

On: June 19, 2025 11:31 PM
---Advertisement---

मुरी:- रांची जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त एवं सभी निजी विद्यालयों को 19 जून दिन गुरुवार को बंद रखने का आदेश रांची उपयुक्त द्वारा जारी किया गया था। परंतु उनके आदेश को धत्ता बताते हुए उर्सुलाईन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय मुरी के विद्यालय प्रबंधन के द्वारा 19 जून दिन गुरुवार को विद्यालय संचालित किया गया जिससे विद्यार्थी काफी परेशान हो गये। इधर स्कूल प्रबंधन की मनमानी से अभिभावक भी काफी परेशान हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा निर्धारित समय से पूर्व ही छुट्टी कर दिया गया और विद्यार्थियों को स्कूल परिसर से बाहर भेज दिया गया। समय से पूर्व छुट्टी कर देने के कारण विद्यार्थियों का वाहन भी नहीं पहुंच पाया जिससे विद्यार्थी भारी बारिश में भीगते हुए अपने घर पहुंचे। इस गैर जिम्मेदाराना रवैया से अभिभावक भी क्षुब्ध हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु