---Advertisement---

रेलकर्मी रथ यात्रा में सेवा देने हेतु योगदान देने के लिए हुए रवाना

On: July 5, 2024 2:30 AM
---Advertisement---

मुरी:- रांची मंडल से संत जॉन एंबुलेंस बिग्रेड रांची डिवीजन से पुरी में लग रहे रथ यात्रा मेला में फर्स्ट एड सर्विस के तहत श्रद्धालुओं को सेवा देने के लिए मुरी कैरेज और इंजीनियरिंग विभाग के रेल कर्मी योगदान देने के लिए रवाना हुए। रेलकर्मी सर्वप्रथम मुरी से हटिया जाएंगे तदोपरांत हटिया से पुरी के लिए रवाना होंगे। रेल कर्मियों ने बताया कि 4 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक अपनी सेवा देंगे उसके बाद पुन: वापस आकर अपने विभाग में योगदान देंगे। रथ यात्रा मेला में जाने वालों की टीम में रविंद्र नाथ महतो, एलिजाबेथ जोसेफ, प्रवीण कुमार सिंह, दिनेश सिंह मुंडा, नरसिंह महतो, संतोष कुमार बड़ाईक इत्यादि शामिल रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें