July 26, 2026

राजस्थान: भजनलाल शर्मा होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Picsart_23-12-12_16-41-27-160.jpg

झारखंड वार्ता

राजस्थान:- भाजपा ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का भी ऐलान कर दिया है। भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री चुना गया है। जयपुर में विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, जबकि वासुदेव देवनानी को स्पीकर का पदभार सौंपा गया है।

मूलरूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा, भाजपा में लंबे समय से सक्रिय हैं। सांगानेर सीट पर मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर, भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था। भजनलाल शर्मा, 48081 वोटों से विजयी हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को शिकस्त दी थी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed