July 26, 2026

करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह हत्या के मामले में दो हिरासत में, राजस्थान बंद, हाई अलर्ट

20231205_150809.jpg

करणी सेना का हत्या के खिलाफ बंद, आश्रित को सरकारी नौकरी मुआवजा की मांग

एजेंसी: राजस्थान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी की हत्या के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। आरोपी रोहित राठौर और नितिन फौजी को गिरफ्तार किया है।

रोहित राठौर राजस्थान के मकराना का रहने वाला है। जबकि नितिन फौजी हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है।

इधर करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के खिलाफ करणी राजपूत करणी सेना ने आज राजस्थान बंद बुलाया है। करणी सेना ने मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग की है।

इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के तार पंजाब से जुड़े होने की बात बताई जा रही है। पंजाब के जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नामक युवक से राजस्थान पुलिस पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है की जेल में रहते हुए इसने हत्या की साजिश रची।

करणी सेना का राजस्थान बंद, कई राज्य अलर्ट

इधर सुखदेव सिंह की हत्या के खिलाफ आज राजपूत करणी सेना राजस्थान बंद का ऐलान किया है। जयपुर अस्पताल के बाहर लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दोषियों का एनकाउंटर करने की भी मांग हो रही है।इधर करणी सेना के महिपाल ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण नहीं होने देंगे।

विधायक बालमुकुंद आचार्य बोले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जहां बुलडोजर की जरूरत है वहां बुलडोजर चलना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा की स्थिति तनावपूर्ण है। लोगों में हत्या के खिलाफ भारी आक्रोश है।

बता दे कि राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामड़ी के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ख़बर को शेयर करें।