---Advertisement---

डायन बिसाही का आरोप लगा देवर ने भाभी पर किया प्रहार, घायल, स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार

On: December 6, 2023 4:12 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

लातेहार:- महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मेढ़ारी गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर देवर ने कुल्हाड़ी और डंडे से प्रहार कर अपनी भाभी को घायल कर दिया। घायल पीड़िता का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में किया जा रहा है। पीड़िता अनीता देवी (28 वर्ष) के पति अशोक खरवार ने बताया कि दोपहर क़रीब 3 बजे उसकी पत्नी कोरवाटोली के समीप जंगल में अपने कार्य के लिए गई थी। जहां उसका देवर अजय खरवार ढूंढता हुआ पहुंचा और कुल्हाड़ी व डंडे से डायन बिसाही करने का आरोप लगाकर अचानक से पीटना शुरू कर दिया। पीटते हुए आरोपी जान से मार देने की धमकी भी देने लगा। महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर घर की ओर भागी। वहीं सूचना मिलते ही पीड़िता के पति अशोक खरवार के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया गया। इधर पुलिस को सूचना मिलने पर पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स