---Advertisement---

रांची: 6 लड़कों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने 4 को पकड़ा

On: September 24, 2024 8:35 AM
---Advertisement---

रांची: जेल रोड स्थित एक कॉलोनी की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किया गया। नाबालिग लड़की गर्भवती भी हो गई। आरोप उसी इलाके के आधा दर्जन नाबालिगों पर लगा है। मामले में पुलिस ने 4 नाबालिगों को पकड़कर रिमांड होम भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की उसी इलाके में खेलकूद करती थी। सभी आरोपी उसी के साथ खेलते थे। इसी दौरान आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ पहले छेड़खानी की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर नाबालिग लड़की को आरोपी डरा-धमका कर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगे। पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन लोअर बाजार थाने  पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें