---Advertisement---

चाईबासा में IED ब्लास्ट में घायल जवान को एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

On: June 2, 2025 1:42 PM
---Advertisement---

रांची: चाईबासा में मुठभेड़ के बाद आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए जवान को एयरलिफ्ट कर राउरकेला से रांची लाया गया। घायल जवान जवान सुनील कुमार को एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राज अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि 30 मई को चाईबासा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आईईडी की चपेट में आने से जवान सुनील कुमार घायल हो गये थे। पहले उन्हें इलाज के लिए राउरकेला में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सोमवार को रांची के राज अस्पताल लाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें