रांची

रांची: ऑटो चालक ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर किया अपहरण, फिर दो दिन तक किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड से एक ऑटो चालक ने एक नाबालिग को डरा-धमकाकर पहले अपहरण किया फिर उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक टुनटुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑटो चालक ने नाबालिग को जान से मारने की बात कहकर अगवा किया, फिर उसे दो दिन साथ रख उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह नाबालिग दो दिन बाद उसके चंगुल से निकल कर अपनी मां के पास पहुंच घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामला संदेहास्पद लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। दुष्कर्म की घटना दस दिन पहले हुई है। लेकिन मामला अभी पुलिस के पास पहुंचा है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।