---Advertisement---

रांची: 3 दिनों से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

On: March 28, 2024 10:19 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- बरियातू इलाके में रांची नर्सिंग होम के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान पीएचडी बूटी, सदर थाना क्षेत्र के आलोक कुमार उर्फ कान्हा के रूप में हुई है। आलोक होली के एक दिन पहले से ही घर से लापता था। घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे।

आलोक कुमार का शव गुरुवार सुबह रांची नर्सिंग होम के पास की झाड़ियों से बरामद किया गया। शव से दुर्गंध आ रही थी, तब लोगों को पता चला कि किसी की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। आलोक का शव देखकर ऐसा लगा रहा था कि उसकी मौत तीन दिन पहले ही हो गई होगी। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें