रांची

रांची: स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में सीसीएल की नई पहल, HIMS सिस्टम की शुरुआत

रांची: सीसीएल मुख्यालय स्थित दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी, रांची में हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) का उद्घाटन निदेशक (मानव संसाधन) सीसीएल श्री हर्ष नाथ मिश्र के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में सीसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।


निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि सीसीएल डिस्पेंसरी में प्रारंभ की गई यह नई सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है। इससे चिकित्सा सेवाएं अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी होंगी।
नए HIMS सिस्टम के लागू होने से अब गांधीनगर अस्पताल, सीसीएल की तर्ज पर ही दरभंगा हाउस डिस्पेंसरी में भी सीसीएल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस प्रणाली के माध्यम से कर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां (केस हिस्ट्री) डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगी, जिससे भविष्य में बेहतर एवं सटीक उपचार संभव हो सकेगा।


इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, डॉ. राजीव कुमार जायसवाल, डॉ. भगत, डॉ. सांवली, महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना) श्री संजय कुमार ठाकुर तथा महाप्रबंधक (प्रणाली) श्रीमती विभा उरांव की विशेष उपस्थिति एवं अहम योगदान रहा।


इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार जायसवाल ने कहा कि यह पहल कर्मियों को सुलभ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।


कार्यक्रम में डिस्पेंसरी के कर्मचारीगण श्री आमोद प्रसाद, श्रीमती सरिका प्रसाद, श्रीमती कंचन स्नेहलता कुजूर, श्री चम्पा उरांव, श्री रवि प्रधान, श्रीमती संगीता देवी, श्री पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस नई सुविधा को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!