रांची

Ranchi: डीजीपी कंट्रोल रूम के आरक्षी से चेन छीनकर अपराधी फरार

ख़बर को शेयर करें

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय के सामने सिपाही से चेन छीनकर अपराधी फरार हो गया। यह घटना पुलिस मुख्यालय में स्थित डीजीपी कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त आरक्षी विजय प्रकाश तिवारी के साथ हुई है। बाइक सवार अपराधी उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई गई है। इस संबंध में पीड़ित आरक्षी ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरक्षी विजय प्रकाश जमशेदपुर के गोलमुरी के रहने वाले हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।