---Advertisement---

रांची: डीसी ने धान अधिप्राप्ति जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

On: December 15, 2025 11:12 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने सोमवार (15 दिसंबर 2025) को समाहरणालय परिसर, रांची से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह जागरूकता रथ मुख्य रूप से खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत चल रहे धान अधिप्राप्ति अभियान के संबंध में किसानों को जागरूक करने हेतु संचालित किया गया है। धान अधिप्राप्ति का कार्य आज से ही प्रारंभ हो चुका है। किसानों को केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ₹2369 प्रति क्विंटल के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा ₹81 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान किया जा रहा है, जिससे कुल दर ₹2450 प्रति क्विंटल हो जाती है। धान का भुगतान एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

जागरूकता रथ के माध्यम से धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया, किसान पंजीकरण, स्लॉट बुकिंग, अधिप्राप्ति केंद्रों की जानकारी तथा बोनस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं जैसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राशन कार्ड वितरण, खाद्य सुरक्षा योजना, उपभोक्ता अधिकार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक पहुंचाई जाएगी। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण करेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। धान अधिप्राप्ति अभियान से किसानों को उचित मूल्य मिलेगा तथा बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, रांची श्रीमती मोनी कुमारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची श्रीमती उर्वशी पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!