---Advertisement---

रांची: जनसेवा की मिसाल बना देवनिका अस्पताल, दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

On: January 8, 2026 12:32 PM
---Advertisement---

रांची: तुपुदाना स्थित देवनिका हॉस्पिटल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हटिया के विधायक नवीन जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, ‘जो मिसरी होती है, उसे काटकर नहीं बल्कि चाटकर खाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि देवनिका हॉस्पिटल ने बहुत कम समय में क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है और यह अस्पताल आज आम जनता के लिए विश्वास का केंद्र बन चुका है।

कार्यक्रम में मौजूद खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने भी अस्पताल की सराहना करते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। खूंटी ज़िले से भी बड़ी संख्या में लोग इस अस्पताल में उपचार कराने पहुंचते हैं। यह एक बेहतर और सुविधासंपन्न अस्पताल है।

वहीं हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अनंत सिन्हा ने कहा कि लगातार मेहनत और प्रयास से अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि आगे भी देवनिका हॉस्पिटल एक सकारात्मक सोच और मजबूत संकल्प के साथ निरंतर मेहनत करते हुए अपने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम करता रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि देवनिका हॉस्पिटल ने सेवा को ही अपना संकल्प बनाया है। यहाँ के डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा कर रहे हैं। अस्पताल में इलाज से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

तुपुदाना जैसे क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक अस्पताल की मौजूदगी स्थानीय लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और यह क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now