July 26, 2026

रांची: डॉ शशिबाला सिंह को बनाया गया रिम्स का निदेशक, अधिसूचना जारी

image_editor_output_image1316449995-1744980360243.jpg

रांची: डॉ शशिबाला सिंह को रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बता दें कि बीती देर रात रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था। डॉ शशिबाला सिंह को अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाने का यह निर्णय राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने लिया है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश जारी किया था। इस निर्णय का कारण डॉ. राजकुमार पर प्रशासनिक अक्षमता और निर्देशों की अनदेखी के आरोप बताए गए। आदेश पत्र के अनुसार, डॉ. राजकुमार ने निदेशक पद पर रहते हुए मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। साथ ही, रिम्स अधिनियम, 2002 के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया था। इस आधार पर रिम्स नियमावली-2002 के नियम 9(vi) के तहत उन्हें तीन महीने का वेतन और भत्ता देते हुए पद से हटाया गया।

ख़बर को शेयर करें।