रांची: पूर्व जिला परिषद के सदस्य अनिल टाइगर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार को जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके चौक के पास हुई है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने अनिल टाइगर को गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व जिला परिषद सदस्य, कंके महावीर मंडल के अध्यक्ष और सह बीजेपी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य टाइगर अनिल महतो बुधवार को अपनी सामान्य गतिविधियों में व्यस्त थे। इस दौरान कांके चौक पर स्थित एक चाय की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही महतो जमीन पर गिर गए, तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।