---Advertisement---

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

On: June 9, 2024 12:17 PM
---Advertisement---

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की 124वीं पुण्यतिथि पर कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधी स्थल पर जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पुराने जेल मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि 25 साल की उम्र में शहादत देने वाले बिरसा मुंडा आज भी देशवासियों के दिलों में रहते हैं।

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि साम्राज्यवाद और जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ने का भगवान बिरसा मुंडा ने काम किया था। उन्होंने ही पहली बार यह बताया था कि आदिवासी अपने हक की लड़ाई के लिए कैसे आवाज उठाए। उनके द्वारा बताए गए मार्गदर्शन पर लोग आज भी चल रहे हैं. उनके संघर्ष की बदौलत ही जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए सीएनटी और एसपीटी जैसे एक्ट बनाए गए। बिरसा मुंडा के संघर्षों से लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज झारखंड के साथ साथ देश के कई हिस्सों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड प्रदेश भामस के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार को असम प्रदेश का संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर रांची में सम्मान समारोह

रांची: गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्रशासन सख्त, समयबद्ध होम डिलीवरी के निर्देश

रांची में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: वकालत का छात्र गिरफ्तार, स्पीड पोस्ट से मंगाता था चरस

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा