---Advertisement---

रांची: राज्यपाल ने किया “एक्सपो उत्सव-2024” का उद्घाटन

On: September 26, 2024 1:21 PM
---Advertisement---

रांची: माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज जे०सी०आई०, राँची द्वारा मोरहाबादी मैदान, राँची में आयोजित “एक्सपो उत्सव-2024” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और वहाँ प्रदर्शित उत्पादों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल महोदय ने “एक्सपो उत्सव-2024” के सफल आयोजन हेतु जे०सी०आई०, राँची के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने इस आयोजन को राज्य की आर्थिक प्रगति में सहायक बताया और कहा कि यह मंच युवा उद्यमियों और व्यवसायियों के लिए अपनी प्रतिभा और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उक्त अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री महेश पोद्दार भी मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now