रांची

रांची: घरेलू विवाद में पत्नी को काट डाला, बीच बचाव करने आई बेटी पर भी किया वार, खुद कुएं में कूदा, गिरफ्तार

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां रविवार की रात 8 बजे गुरुटोली निवासी रंथू महतो ने घरेलू विवाद में 32 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी की टांगी से काट डाला। बीच-बचाव करने आई बेटी कनक कुमारी (13) को भी टांगी मारकर घायल कर दिया। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। मृतका की एक और बेटी खुशी कुमारी (8) घटना के समय अपने मामा के यहां थी।

मृतका की पुत्री कनक ने बताया कि दोनों पति-पत्नी रविवार की रात नामकुम बाजार से लौटे थे किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और प्रभा देवी बिना खाना खाए कनक को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई। रात लगभग नौ बजे रंथू ने प्रभा को जगाया और बोला कि पैर में तेज दर्द हो रहा है तब प्रभा ने उठकर काफी देर तक उसका पैर दबाया। उस दौरान भी रंथू उससे झगड़ा करने लगा तो प्रभा ने कहा कि उसे नींद आ रही है और वह सोने चली गई। कनक ने बताया कि रात लगभग साढ़े 11 बजे मां की चीख-पुकार से उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि रंथू हाथ में टांगी लेकर उसकी मां पर वार कर रहा था। वह उठी और रंथू को रोकने लगी, परंतु रंथू ने उस पर भी टांगी चला दी जो उसकी गर्दन खरोचते हुए निकल गई। कनक रोती हुई घर से बाहर भागी और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

पड़ोसियों और पुलिस के खोजने के बाद जब रंथू नहीं मिला तो लोगों ने टॉर्च जलाकर कुएं में देखा, जहां रंथू पानी में लगी रॉड की मदद से लटका हुआ था। पुलिस के काफी देर तक समझाने के बाद वह बाहर निकला। नामकुम पुलिस आरोपी को गिरफ्तार थाना लाई और घायल बच्ची को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!