---Advertisement---

रांची: लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

On: September 5, 2024 8:11 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की रांची विश्वविद्यालय इकाई के तत्वावधान में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय पर 16 महीना का लंबित मानदेय का भुगतान की मांग को ले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ की गई और अब तक के सारे बाकाये का भुगतान न किए जाने तक आंदोलन अनवरत जारी रखने की बात कही गई है।

साथ ही इस पूरे मामले मैं महामहिम कुलाधिपति सह राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय उच्च शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई गई। अतिथि शिक्षकों के पिछले 16 महीने के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होने से आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। साथ ही परिवार जनों के चिकित्सकीय जरूरत को पूरा करने में मानदेय के अभाव में असमर्थ है इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि पिछले 16 महीने के मानदेय के अभाव में अपूर्णीय क्षति हो रही हैं। इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की संवेदनहीनता पर अतिथि शिक्षकों ने घोर निराशा जतायी। इस मौके पर इस दौरान अतिथि शिक्षकों की एक आपात बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से वर्तमान अतिथि शिक्षक संघ की कार्यकारिणी को भंग की गई एवं  साथ ही दायित्व धारी पदाधिकारीयों को पदमुक्त कर दिया गया जल्द ही अतिथि शिक्षकों की आम बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

इस मौके पर डॉक्टर धीरज सिंह सूर्यवंशी, मनमोहन टुडू ,सूरज विश्वकर्मा ,मोहम्मद आसिफ अंसारी, शाहबाज आलम ,ताल्हा नदवी, शिवकुमार, डॉ आशीष, ज्योति गुप्ता, डॉक्टर पूनम कुमारी, सुषमा, फरत परवीन, डॉक्टर पुष्पा ,डॉक्टर पाटला, डॉ शगुफ्ता ,डॉक्टर सुल्तान, डॉ नज़ीज़ हसन ,दीपशिखा संमदर्शी अभिषेक आर्यन, चक्षु पाठक, आलोक उत्पल, विकास कुमार,  हैदर अली ,अंजन मिश्रा, अर्चना शेफाली, राकेश ,नेहा नूपुर सहित भारी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now