---Advertisement---

रांची: दारोगा अनुपम कच्छप हत्याकांड का खुलासा, डीजल चोर गैंग ने दिया था घटना को अंजाम; 5 गिरफ्तार

On: November 11, 2024 5:08 PM
---Advertisement---

रांची: स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम कच्छप हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को डीजल चोर गैंग के द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में भोला सिंह,संजय सिंह,गौतम यादव,सुग्रीम सिंह और अभिषेक महतो शामिल हैं। एक आरोपी राजेंद्र महतो किसी दूसरे आरोप में जेल में बंद है तो वहीं विनोद महतो नामक अपराधी फरार है जिसकी तलाश रांची पुलिस के द्वारा की जा रही है।

दरअसल, 2 अगस्त की रात जब अनुपम कच्छप पार्टी कर कांके से लौट रहे थे। इसी दौरान उसने डीजल चोरी करते हुए कुछ अपराधियों को देखा। इसके बाद अनुपम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और अकेले ही उनके साथ भीड़ गया। जिसके बाद अपराधियों ने अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें