झारखंड

रांची : जेपीएससी ने झारखंड महिला पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए माँगा आवेदन, 444 पदों के लिए निकली वेकेंसी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JPSC) ने झारखंड महिला पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन मांगा है. कुल 444 पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई है. जिसमें अनारक्षित 187, अनुसूचित जनजाति के लिए 101, अनुसूचित जाति के लिए 35, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 के लिए 42, पिछड़ा वर्ग- 2 के लिए 35, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 44 पद हैं.

इसके लिए सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 50 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरा जाएगा. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.inपर जाकर आवेदन करना होगा. 31 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी जो 2 नवंबर तक चलेगी.आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है. परीक्षा शुल्क भुगतान करने के लिए 27 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है. वहीं फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए 29 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है. 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक अभ्यर्थी नाम, जन्मतिथि, मेल आईडी और मोबाइल नंबर संख्या को छोड़कर किसी भी तरह की गलती को सुधार कर सकते हैं.

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!