---Advertisement---

रांची: जमीन कारोबारी ने की आत्महत्या, ईडी से मिला था नोटिस

On: May 9, 2024 9:13 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ताबड़तोड़ एक्शन के बीच एक आत्महत्या को जांच एजेंसी के नोटिस से जोड़ा जा रहा है। एक जमीन कारोबारी ने रांची में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जमीन घोटाले में ईडी से नोटिस मिलने के बाद से मृतक तनाव में था। गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से झूलता मिला।

मामला राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर डेल अपार्टमेंट का है। यहां कृष्णकांत नाम के जमीन कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर झूलने के बाद परिवार के लोग कारोबारी को आनन-फानन में आर्किड अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

कृष्णकांत से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी ने कुछ दिन पहले कृष्णकांत को नोटिस भेजा था। एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद से वह तनाव में था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड प्रदेश भामस के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार को असम प्रदेश का संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर रांची में सम्मान समारोह

रांची: गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्रशासन सख्त, समयबद्ध होम डिलीवरी के निर्देश

रांची में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: वकालत का छात्र गिरफ्तार, स्पीड पोस्ट से मंगाता था चरस

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा