---Advertisement---

रांची: लुंगी-बनियान गिरोह के चोरों ने दर्ज कराई एफआईआर, कहा- चोरी करने गए तो गांव वालों ने बुरी तरह पीटा

On: June 8, 2025 1:40 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने ही गांव वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लुंगी-बनियान गिरोह के चोरों का कहना है कि उन्होंने एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया तो गांव के लोगों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीट दिया। जिसमें एक बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आई हैं। उनके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे।

चोरी के आरोप में पकड़े गए पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार ने एफआईआर में कहा है कि वह और उसके पांच साथी 4-5 जून की रात करीब एक बजे एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। सभी ने मिलकर घर की अलमारी से सोने की चेन और कुछ नगद निकाले। इसी दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया तो उन लोगों ने मिलकर उसका मुंह दबाया। इसके बाद भी वह काबू में नहीं आया तो उन्होंने उसे घर के पास एक कुएं के पास ले जाकर डुबोने की कोशिश की। इसी बीच गांव वाले आ गए और उन्हें घेर लिया। इसके बाद गांव वालों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। उसके तीन अन्य साथियों कमलेश चौहान, पंकज डोम और जान सिंह की भी पिटाई की गई, जिससे उन्हें काफी चोट आई हैं। जबकि दो अन्य साथी माडू चौहान और करन चौहान भागने में सफल रहे। चोरी के आरोपी विजय कुमार ने पिटाई करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

बताया जाता है कि ये सभी चोर बहुचर्चित ‘लुंगी-बनियान’ गिरोह के हैं। चोरी करने के दौरान ये लोग लुंगी-बनियान पहनते हैं और शरीर पर तेल लगाए रहते हैं, ताकि अगर कोई पकड़ने की कोशिश करे तो आसानी से खुद को छुड़ाकर भाग सकें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची के चर्चित व्यापारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत,शोक में डूबा व्यापार जगत

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान