रांची

रांची: पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, 3 महिलाओं की मौत, 8 लोग घायल

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- जिले के काठीटांड क्षेत्र में सोमवार की सुबह, सड़क पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें पिकअप में सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई तो वहीं 8 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा।

रांची के सीनियर एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि कुछ श्रद्धालु पिकअप वैन से रातू तालाब के पास अर्घ्य देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चालक की आंख झपकने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने तीन श्रद्धालुओं को रौंद दिया। जिसकी वजह से तीनों की मौत हो गई। पिकअप वैन चलाने वाले ड्राइवर का ही परिवार गाड़ी में सवार था।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।