---Advertisement---

रांची: पुलिस ने 10 गोवंशीय पशु लदा पिकअप वैन पकड़ा, चालक सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

On: January 11, 2025 7:25 AM
---Advertisement---

रांची: नामकुम पुलिस ने कार्रवाई सदाबहार चौक के पास से दस गोवंशीय पशु लदा पिकअप वैन (जेएच 01इएक्स8675) को पकड़ा है।वहीं पिकअप वैन सवार तस्कर शोहेब खान पिता स्वर्गीय वली खान कोचा पाकड़ टोली, तोरपा (चालक), बेलाल खान पिता स्वर्गीय बालक खान, गुमला,शेख गुलाम सरवर पिता शेख अज़ीम गुमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़िसा से गोवंशीय पशुओं को तस्करी के लिए खरसीदाग रिंगरोड के रास्ते कुटियातू होते हुए कांटाटोली लाया जा रहा। जिसके आधार पर पुलिस ने सदाबहार चौक पर जांच अभियान चलाया।पुलिस को देखकर पिकअप वैन चालक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस ने खदेड़कर सिटी इंडेन गैस एजेंसी के पास पकड़ा। सवार तीनों को हिरासत में लेकर जांच करने पर वैन में दस पशु लदा पाया गया।जिसमें एक पशु की मौत हो चुकी थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें