---Advertisement---

पत्रकार सुधीर चौधरी को रांची पुलिस ने भेजा नोटिस

On: March 2, 2024 8:13 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- पत्रकार सुधीर चौधरी को रांची पुलिस ने नोटिस भेजा है। रांची के एसटी-एससी थाना में दर्ज मामले को लेकर सुधीर चौधरी को नोटिस भेजा गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ से जुड़े युवाओं ने बीते सात फरवरी को न्यूज चैनल के एंकर सुधीर चौधरी के खिलाफ एससी एसटी थाना में आवेदन दिया था। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ ने सुधीर चौधरी पर आदिवासियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया था। अनुसूचित जनजाति एट्रोसिटी एक्ट 1889 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन में कहा गया है कि सुधीर चौधरी की टिप्पणी से आदिवासी समाज आहत है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें