July 26, 2026

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

IMG-20260526-WA0003.jpg

रांची: सेंटेविटा अस्पताल में गॉलब्लेडर (पित्ताशय) की सर्जरी के दौरान सचिवालय की महिला कर्मी अंजना तिवारी की मौत की खबर है । इधर परिजनों और सहकर्मियों में सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला कर्मी के डेड बॉडी के साथ विधानसभा परिसर में धरना दे दिया है।

परिजनों और सहकर्मियों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सेंटेविटा अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि मृतका अंजना तिवारी गॉलब्लेडर की सामान्य सर्जरी के लिए अस्पताल गई थी।परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की घोर लापरवाही के कारण उनकी जान चली गई।

घटना से आक्रोशित होकर दिवंगत महिला कर्मी के सहकर्मियों और परिजनों ने न्याय की मांग के लिए उनके शव को झारखंड विधानसभा परिसर में रखकर प्रदर्शन किया।सहकर्मी अस्पताल के दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed