---Advertisement---

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

On: May 26, 2026 5:56 PM
---Advertisement---



झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। मां गढ़देवी मंदिर के मुख्य तोरण द्वार से लेकर निखिल सिंह के घर तक बनने वाली नाली निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी, उपाध्यक्ष अनिता प्रसाद एवं वार्ड पार्षद दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल ने संयुक्त रूप से किया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस योजना के शुरू होने से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी तथा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने संवेदक को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

वार्ड पार्षद दीपक कुमार उर्फ मुन्ना मोबाइल ने कहा कि नाली निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को जलजमाव और गंदगी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद, सुनील कुमार, मीरा कुमारी, सविता देवी, उमेश मेहता, गजल सिद्दीकी, बंधु राम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा, उमेश कश्यप, आशीष कश्यप, अखिलेश तिवारी, कनीय अभियंता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

रांची:आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला,मचा हड़कंप, देखें सीसीटीवी फुटेज

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन

रांची:होटल में पुलिस की रेड,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,दो युवती समेत 6 गिरफ्तार