---Advertisement---

रांची: एसओआर ने सभी डीलर इंचार्ज संग की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: December 16, 2024 4:38 PM
---Advertisement---

रांची: उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आज सोमवार (16 दिसंबर 2024) को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) रांची, श्रीमती मोनी कुमारी द्वारा सभी डीलर इंचार्ज (वार्ड संख्या 01 से 53) अनुभाजन क्षेत्र रांची के साथ बैठक करते हुए निम्न निर्देश दिए गए:-

(1) झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत ग्रीन राशन कार्डधारी का माह जनवरी एवं नवंबर, दिसम्बर 2024 का राशन वितरण में प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।

(2) झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत खाद्यान उठाव में और अधिक सुधार करने के लिए निर्देश दिया गया।

(3) ई- केवाईसी कार्डधारी का आधार कार्ड से 3 दिनों के अंदर ऑनलाइन सिडिंग कराने का निर्देश सम्बंधित डीलर इंचार्ज को दिया गया।

(4) मोबाइल सिडिंग हर कार्डधारी का कराते हुए इसमें और सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

(5) चना दाल/ नमक/ चीनी/ केरोसिन तेल वितरण की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द वितरण कराने का निर्देश दिया गया।

(6) सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना कि समीक्षा करते हुए इसका वितरण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया गया।

(7) PGMS पोर्टल में आई शिकायतों का समाधान कराने का निर्देश दिया गया।

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) रांची, श्रीमती मोनी कुमारी द्वारा सभी डीलर इंचार्ज (वार्ड संख्या 01 से 53) अनुभाजन क्षेत्र रांची के साथ बैठक करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के सभी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित रूप से पालन करने का निर्देश दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now