रांची: मंगलवार की शाम दो युवक 400 सीसी की बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में कटहल मोड़ की तरफ से आ रहे थे। दलादली चौक से ठीक पहले आगे चल रहे ट्रक में बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक के भी परखच्चे उड़ गए हैं। मृतकों की पहचान अजय उरांव (19 वर्ष) और आशीष उरांव (18 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों मूल रूप से मुरला टोली, ठाकुरगांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में ले लिया।