रांची

रांची SSP ने पत्नी के साथ लाइन में लगकर किया मतदान, बोले- निर्भीक होकर करें मतदान

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Ranchi: रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने पत्नी कंचन सिंह के साथ लाइन में लगकर बरियातू के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के कमरा संख्या 6 में मतदान किया। इस दौरान दोनों ने राॅंची वासियों से अपील की कि प्रत्येक मतदाता अवश्य मतदान के लिए मतदान केंद्र पर आएं और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

एसएसपी ने कहा कि पूरी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मुक्कमल है, लोग निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस उनके साथ है। रांची के अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग वोट देने के लिए पहुंचे हैं। वोट देने वाली महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। रांची एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट में है, वे घर से निकलें और वोट करें।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।