---Advertisement---

रांची: ट्रैवल एजेंट अखलाक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का आरोप

On: May 23, 2025 2:24 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में रहने वाले एक युवक को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपी का नाम अखलाक आजम है, जो रांची के डोरंडा स्थित रहमत कॉलोनी में रहता था और ट्रैवल एजेंट का काम करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है, जिसका नाम अंसारुल मियां अंसारी है। वह नेपाल का रहने वाला है। दोनों पर आईएसआई के लिए काम करने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने जनवरी से मार्च 2025 के बीच एक विशेष अभियान चलाया था, जिसमें आईएसआई के नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। इस दौरान अंसारुल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारतीय सेना से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज मिले थे। पूछताछ में उसने अखलाक का नाम लिया, जिसके आधार पर रांची से अखलाक की गिरफ्तारी हुई।

पूछताछ में अंसारुल ने बताया कि वह पहले कतर में कैब ड्राइवर था। वहीं उसकी मुलाकात आईएसआई के एक हैंडलर से हुई, जिसने उसे पाकिस्तान बुलाया। वहां उसे प्रशिक्षण दिया गया और फिर नेपाल के रास्ते भारत भेजा गया। उसका मकसद देश के अलग-अलग हिस्सों में आईएसआई की गतिविधियों को अंजाम देना था। अंसारुल को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी इकट्ठा कर एक सीडी में पाकिस्तान भेजनी थी। इस काम में अखलाक उसकी मदद कर रहा था। फिलहाल दोनों आरोपी तिहाड़ जेल में हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामला अब कोर्ट में है और जांच जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!