---Advertisement---

रांची: बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के 4‌ लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

On: August 14, 2025 8:22 AM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रांची-पुरुलिया मार्ग पर बुधवार की रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें रांची के मौलाना आजाद नगर के रहने वाले शेख गयासुद्दीन, उनकी मां आयशा, पत्नी जरीना खातून और 12 वर्षीय बेटा अमन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गयासुद्दीन का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक गयासुद्दीन अपने परिवार के साथ टेंपो से झालदा से रांची लौट रहे थे। अनगड़ा के चमघटी के पास रांची की ओर से पुरुलिया जा रहा धान से लदा ट्रक तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आकर टेंपो से भिड़ गया। भीषण टक्कर के बाद ट्रक ने टेंपो को कई मीटर घसीटा और उस पर चढ़ गया। हादसे में टेंपो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक भी कुछ दूर जाकर पलट गया। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!