---Advertisement---

रांची: बिना लाइसेंस होम्योपैथी दवा बनाने वाली कंपनी पर छापा, 41 कार्टन निर्मित दवा जब्त

On: May 5, 2024 4:47 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: रातू रोड की गोविंदपुर कॉलोनी में बिना लाइसेंस का होम्योपैथी दवा बनानेवाली सेल्सन फार्मास्यूटिकल नामक कंपनी के यहां शनिवार को छापेमारी की गयी। इस दौरान औषधि निरीक्षकों के द्वारा करीब 41 कार्टन निर्मित दवा के अलावा दवा बनाने में इस्तेमाल होनेवाला खाली बोतल, लेवल्स, कैप्स और दवाओं को सील करने वाली मशीन जब्त की गई। वहीं जांच में कई दस्तावेज भी मिले। इसके बाद चार औषधि निरीक्षकों की टीम ने रातू रोड गुरुद्वारा के सामने स्थित वैष्णवी होमियो हॉल के यहां भी छापेमारी की। वहां भी काफी अनियमितता मिली। छापेमारी रात 9:30 बजे तक चली।


संबंधित कंपनी पर भी होगी कार्रवाई

छापेमारी की कार्रवाई और जब्त सामान की जानकारी औषधि निदेशालय को दी गयी है। सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई के बाद संबंधित कंपनी व दवा दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी। ज्ञात हो कि औषधि निदेशालय रांची में रातू रोड के पास स्थित कंपनी सेल्सन फार्मास्यूटिकल और वैष्णवी होमियो हॉल में अनियमितता की जानकारी मिली थी

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now