---Advertisement---

रांची: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो नाराज हुआ पति, गुस्से में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

On: July 25, 2024 7:59 AM
---Advertisement---

रांची: कोकर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने खुदकुशी कर ली। चूना भट्ठा क्षेत्र के रहने वाले संजय कुमार सिंह ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार देर रात छत से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, संजय को शराब पीने से पत्नी ने रोका। इसी गुस्से में आकर संजय ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और रिम्स में बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पत्नी उषा सिंह के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया।

पत्नी ने पुलिस को बताया कि शराब पीने से उनके पति का लीवर में इनफेक्शन हो चुका था। मंगलवार की रात उनके पति खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चले गए। वह भी उन्हीं के साथ कमरे में थी। इसी दौरान संजय ने शराब पीने के लिए बोतल निकाला। पत्नी ने उसे छीन लिया और कहा कि वह उसे शराब पीने नहीं देगी। इसके बाद संजय कमरे से बाहर निकल गया और छत पर चला गया। छत पर ही उसने रेलिंग में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें