July 26, 2026

रांची: पत्नी के बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, जंगल में मिली लाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Picsart_24-07-12_18-58-49-836.jpg

रांची: बुढ़मू थाना क्षेत्र के बेडवारी गांव से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कड़ी पूछताछ के बाद अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी।

दरअसल, अर्जुन मुंडा नाम के युवक का प्रेम संबंध जगदीश मुंडा की पत्नी के साथ था। अर्जुन अपनी प्रेमिका से उसके पति की गैरमौजूदगी में मिलने आया करता था। इसकी जानकारी मिलने पर जगदीश ने अपने दोस्त कृष्णा मुंडा के साथ मिलकर अर्जुन का अपहरण किया और जंगल में ले जाकर उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में ही फेंक दिया। पुलिस की छानबीन के दौरान बुढ़मू थाना क्षेत्र के जिकरा फॉल के पास जंगल से शव बरामद हुआ।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed