रांची:प्रदेश की राजधानी रांची में लगातार हो रही पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों पर लूटपाट से पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी न होने और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। इधर लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भी गंभीरता से लिया है और बीती रात पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के साथ बैठक भी की है। इस दौरान उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।
खबर है कि रांची में पेट्रोल पंप और CNG स्टेशनों पर हो रही लगातार लूटपाट (25 मार्च 2026 की घटना) के बाद, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने डीजीपी तदाशा मिश्रा के साथ आपातकालीन बैठक की। अपराधियों के बढ़ते हौसलों से दहशत में पेट्रोल पंप मालिकों ने कड़ी सुरक्षा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। डीजीपी ने अपराध नियंत्रण का आश्वासन दिया है।
यह बैठक मेसरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर बैठक आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता राजहंस मिश्रा ने की।
जिसमें पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बढ़ाने और लूट की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
बता दें कि रांची में लगातार हो रही लूट की घटनाओं के कारण डीलरों में दहशत का माहौल है।
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।
यह बैठक पिछले कुछ दिनों में रांची और आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर अपराधियों के बढ़ते हमलों को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें पुलिस की सुस्त कार्यवाही पर सवाल उठाए गए थे।









