---Advertisement---

50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

On: June 18, 2026 8:37 PM
---Advertisement---

महिला सुरक्षा से समझौता नहीं, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : उपेंद्र कुमार

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले के दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल था।

जानकारी के अनुसार नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 134/2026 के तहत दर्ज मामले में जमुआ गांव निवासी लल्लू राम उर्फ लल्लू कुमार (26 वर्ष) तथा उमाशंकर राम उर्फ उमाशंकर कुमार (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने 16 जून को उसी गांव की 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने, उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने तथा मृत समझकर साक्ष्य छिपाने की नीयत से नदी किनारे फेंक दिया गया था।

स्थानीय लोगों ने जब अचेत अवस्था में महिला को दिखा तो वह जीवित थी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को तुरंत स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता की बहू द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक अनुसंधान में जुट गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त था। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि महिला अपराध के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now