---Advertisement---

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

On: June 18, 2026 8:21 PM
---Advertisement---


आरोपी पुलिस हिरासत से भागे, मुठभेड़ में एक घायल, कोडरमा से गिरफ्तार किए गए थे दोनों आरोपी

झारखंड वार्ता

रांची। राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों के आतंकी कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 12:20 बजे आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात कोडरमा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों ट्रेन के जरिए राज्य से बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहरदगा निवासी सैफ अंसारी सहित दो युवकों के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को पूछताछ के लिए रांची के कोतवाली थाना में रखा गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों आरोपी थाना हाजत से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई।

पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी एक बस में सवार होकर भाग रहे हैं। इसके बाद मांडर टोल प्लाजा के समीप पुलिस ने बस को रोककर आरोपियों को पकड़ लिया। इसी दौरान दोनों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस सुरक्षा के बीच रिम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में यह भी पता चला है कि आरएसएस कार्यालय पर हमले के बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर विदेश, विशेष रूप से पाकिस्तान भेजा था। इसी आधार पर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस संभावित आतंकी नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और संपर्क सूत्रों की गहन पड़ताल की जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया जाएगा।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण