---Advertisement---

पलामू:नाबालिग बच्ची का रेप और पत्थरों से कूचकर हत्या,आरोपी के घर मिली लाश,बुरी तरह पिटाई,फांसी की मांग

On: April 3, 2025 9:33 AM
---Advertisement---

आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सीसीटीवी से खुद खोज निकाला, कर रहे हैं फांसी की मांग

पलामू: जिले के मेदनीनगर में नाबालिग मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और पत्थरों से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या के खिलाफ ग्रामीण भड़क गए हैं आरोपी को पकड़कर लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।उसकी भी हालत चिंताजनक हो गई है। घटना बीती रात की है। आरोपी को फांसी की सजा देने को मांग को लेकर घटना के बाद मोहल्ले के आक्रोशित लोग हंगामा कर रहे हैं और वरीय पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी के घर से ही बच्ची का शव मिला है। बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

आरोपी का नाम टिंकू शर्मा है।जिसे गुस्साए भीड़ ने बुरी तरह पीटा, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि दोपहर बाद से ही बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन आरोपी टिंकू शर्मा ने उन्हें गुमराह करते हुए कहा कि बच्ची ने उससे आम मांगे थे और फिर घर चली गई।जब बच्ची नहीं मिली तो परिवार ने टीओपी टू और मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।

सूत्रों के मुताबिक परिजनों ने खुद ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें बच्ची को आरोपी के साथ उसके घर जाते देखा गया।जब घर की तलाशी ली गई तो बच्ची का शव मिला, जिसका चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था।इससे पुष्टि हुई कि उसके साथ रेप के बाद निर्मम हत्या की गई।

लोगों का आक्रोश पुलिस की उदासीनता को लेकर भी है. उनका कहना है कि पुलिस छोटे-छोटे मामलों में तो सख्ती दिखाती है, लेकिन ऐसे गंभीर अपराधों में देरी करती है।

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी 35 वर्षीय टिंकू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।भीड़ द्वारा पीटे जाने के कारण वह घायल हो गया था, इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन स्थानीय लोग आरोपी को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग,पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों का एसपी को ज्ञापन

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, 7-8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो