साहेबगंज

झारखंड में पाई गई दुर्लभ प्रजाति की मछली, ग्रामीणों के बीच कौतूहल

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

साहिबगंज:- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज में दुर्लभ प्रजाति की मछली मिलने से ग्रामीणों के बीच कौतूहल पैदा हो गया है। यह सकरमाउथ कैटफिश है, ये मछली साउथ अमेरिका के अमेजन जलवायु में पाई जाती है। यह प्रजाति मांसाहारी होती है और काफी खतरनाक मानी जाती है। ये मछली अन्य मछलियों और जीव, जंतुओं को मार देती है। मांसाहारी प्रजाति की होने से यह इकोसिस्टम के लिए भी हानिकारक है।

दुर्लभ मछली मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मछली को कब्जे में लेकर गोडाबाडी हटिया स्थित डीएफओ कार्यालय में रखा है। डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया कि सकरमाउथ कैटफिश बेहद ही खतरनाक है। लोगों को इस बारे में जानकारी देनी है कि इस प्रजाति की मछली जहां भी दिखाई दे, उसे फौरन मार देना है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।