

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के आने से लेकर लौटने तक की हर व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और आईजी अखिलेश कुमार झा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जिम्मेदारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दी गई है। देवघर, धनबाद और रांची के उपायुक्तों ने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल अनुसार संचालन के लिए विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 15, 2026
Akash Lohra
October 15, 2026




